फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MP Kumari Selja wrote a letter to the Railway Minister

Jind News: सांसद कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
MP Kumari Selja wrote a letter to the Railway Minister
जींद। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को पत्र लिखा है और जींद जिले की पटियाला से रेल कनेक्टिविटी शुरू करने के संबंध में अवगत करवाया है। फिलहाल नरवाना से पटियाला के लिए कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन

जींद का नरवाना सिरसा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। 2024 में हुए लोकसभा चुनावों में नरवाना क्षेत्र से कुमारी सैलजा को अच्छे वोट मिले थे, जिसके बल पर वो सिरसा से जीत पाईं। अब कुमारी सैलजा ने नरवाना क्षेत्र के लोगों की मांग को केंद्रीय रेल मंत्री के सामने उठाया है। सांसद कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पटियाला खेल और शिक्षा का मुख्य केंद्र है। जहां नरवाना और आसपास के क्षेत्र से काफी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को आना-जाना पड़ता है। इसके अलावा भी आमजन को धार्मिक और स्वास्थ्य संबंध में केवल बस से आना जाना पड़ता है। इससे यात्रा काफी असुविधाजनक और महंगी हो जाती है।
विज्ञापन

सांसद ने रेलमंत्री को सुझाव दिया कि ट्रेन संख्या 54557-54558 अंबाला छावनी-पटियाला पैसेंजर ट्रेन, जो पटियाला स्टेशन पर लगभग 10.30 घंटे खड़ी रहती है। उसका विस्तार करके फास्ट पैसेंजर बना कर नरवाना से पटियाला का क्रम बढ़ाया जाए। पटियाला के बाद इसका ठहराव नाभा, धुरी, संगरूर, सुनाम, उधमसिंह वाला, लहरागग्गा, जाखल, टोहाना और नरवाना रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हरियाणा और पंजाब के काफी क्षेत्र के लोगों को सीधी और सरल रेल सेवा सुविधा हो सकेगी। वहीं नरवाना-पटियाला रेल सेवा का मुद्दा पिछले कई वर्षों से लंबित है। इसी क्रम में कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर सुझाव दिया गया कि कम से कम इस ट्रेन का विस्तार करके लोगों में परेशानी को कम किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed