{"_id":"6388edc6dafc1a203505cd9a","slug":"mp-is-upset-due-to-the-name-of-only-one-leader-on-the-inauguration-stones-at-the-intersections-jind-news-rtk665130119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चौराहों पर लगे उद्घाटन पत्थरों पर सिर्फ एक नेता का नाम होने से सांसद खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चौराहों पर लगे उद्घाटन पत्थरों पर सिर्फ एक नेता का नाम होने से सांसद खफा
विज्ञापन
जींद। जिला समन्वय एवं निगरानी कमेटी की वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में हुई बैठक में शहर के चौक और चौराहों पर लगे उद्घाटन पत्थरों पर सिर्फ एक राजनेता का नाम पर सांसद रमेश कौशिक खफा नजर आए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को एक सप्ताह में इन्हें दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यह कार्य नहीं हुआ तो फिर अधिकारी चार्जशीट के लिए तैयार रहें। बैठक में राज्य सरकार से स्वच्छ भारत मिशन के मनोनीत सदस्य वेदप्रकाश पांचाल सांसद से उलझ गए और अपना इस्तीफा देने की बात कही।
बैठक में सांसद रमेश कौशिक के सामने सवाल उठा कि शहर के चौक और चौराहों पर जो उद्घाटन पत्थर लगाए गए हैं, उन पर एक ही राजनेता का नाम है। इस पर सांसद या किसी मंत्री आदि का नाम नहीं है। इसको संज्ञान में लेते हुए सांसद ने कहा कि किसी एक व्यक्ति का महिमा मंडल करना गलत है। जिन अधिकारियों ने यह उद्घाटन पत्थर बनवाए हैं, उनको खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को तुरंत चार्जशीट किया जाए। डीसी ने इस पर अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के मनोनीत सदस्य वेदप्रकाश पांचाल जब बैठक में पहुंचे तो यहां कुछ कर्मचारियों ने उनको निमंत्रण पत्र दिखाने के लिए कहा। इस पर वेदप्रकाश पांचाल ने कहा कि यह अधिकारियों की मिलीभगत है कि उन्हें बैठक का निमंत्रण नहीं मिला। नियमों के अनुसार उनको निमंत्रण पत्र मिलना चाहिए था। इसके बाद वे बैठक में बैठे रहे। जब बैठक खत्म हुई तो उन्होंने इस बारे में सांसद रमेश कौशिक से शिकायत की। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि अगली बार उनको बैठक का निमंत्रण दिया जाएगा। इस पर वेदप्रकाश पांचाल ने कहा कि जब बैठक में भाग ही नहीं ले सकते तो फिर उनके सदस्य रहने का क्या लाभ। वह अपना इस्तीफा दे देंगे। इस पर सांसद ने कहा कि कि जल्दी दीजिए इस्तीफा। आपके इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, भाजपा नेता जवाहर सैनी, कर्मवीर सैनी, डॉ. ओपी पहल, डीसी डॉ. मनोज कुमार, एडीसी डॉ. साहिल गुप्ता, एसडीएम समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
बॉक्स
विकास कार्यों की समीक्षा की
सांसद ने विकास कार्यों की समीक्षा भी की। बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की वाई-फाई व नेट टेलिकॉम सर्विस का निर्बाध तरीके से संचालन हर गांव में होना चाहिए। सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं में वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित करें। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जितने भी रेलवे अंडरब्रिजों का निर्माण करवाया गया है, उनमें पानी भरने की शिकायतें मिलती हैं। ऐसे में इन अंडरब्रिजों से पानी निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए एचएसआरडीसी, सिंचाई विभाग के एसई तथा लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ कार्यकारी अभियंता की संयुक्त रूप से कमेटी का गठन कर कर ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
सांसद ने बाईपास पर लाइट की व्यवस्था करवाने, सफीदों शहर में पेयजल की समुचित व्यवस्था, बिटानी, शुगर मिल में भी पानी की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।