फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MP inaugurates physiotherapy centre, announces Rs 5 lakh donation to Manav Seva Samiti

Jind News: सांसद ने फिजियोथेरेपी केंद्र का किया उद्घाटन, मानव सेवा समिति को 5 लाख देने की घोषणा

Wed, 17 Jun 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
MP inaugurates physiotherapy centre, announces Rs 5 lakh donation to Manav Seva Samiti
जींद। सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने बुधवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित बंद मार्केट के पास मानव सेवा समिति द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने रधाना गांव में स्थित शिव मंदिर और दादा तीर्थ स्थान पर पहुंचकर अपने सांसद कोटे से निर्मित शेड का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि आज के समय में विशेषकर 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने बताया कि मानव सेवा समिति को पहले अपने सांसद निधि से तीन लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है और इस सेवा को और विस्तार देने के लिए अपने कोटे से पांच लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने मानव सेवा समिति की स्मारिका का विमोचन किया। इसके अलावा सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी रामभगत शर्मा की गीता आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। उन्होंने इस मौके पर प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित भी किया और उपस्थित लोगों के साथ आत्मीयता से संवाद करते हुए उनके सुख-दुख साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रधान रिषीपाल हैबतपूर, महासचिव पवन दुहन, ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान सियाराम शास्त्री, वजीर गांगोली, राधेश्याम चिल्लाना, सुशील सिंगला, सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी रामभगत शर्मा, शमशेर कौशिक, रामभगत शास्त्री मौजूद रहे।


आगजनी के मामले में परिवार से मिले सोनीपत सांसद
रधाना गांव में 10 दिन पहले आग लगने से दो पशुओं की जलकर मौत हो गई थी। बुधवार को सांसद सतपाल ब्राह्मचारी रधाना किसान के घर पहुंचे। सांसद ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। इसके साथ-साथ सरकार से किसान के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सहयोग के हाथ ही बड़ी पीड़ा में आए लोगों को उभार सकते हैं। इसलिए हर किसी को मदद के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed