उचाना। बाबा फुल्लू साध गोशाला उचाना खुर्द में बाबा फुल्लू साध का जन्मोत्सव मनाया गया। क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व युवा पहुंचे। एक सप्ताह से चल रहे हवन में पूर्णाहुति भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने दी। स्वामी वजीरानंद महाराज एवं गोशाला कमेटी ने स्मृति चिह्न देकर सांसद का स्वागत किया। बृजेंद्र सिंह ने 11 लाख रुपये गोशाला के लिए सांसद कोटे से देने की घोषणा की। जन्मोत्सव कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। यहां पर मेले की तरह खेल-खिलौने की दुकानों के साथ आसमानी झूले लगे हुए थे। कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया गया। आस-पास के क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित अन्य वाहनों में श्रद्धालु गोशाला पहुंचे। सांसद ने कहा कि उनके परिवार का गोशाला से पुराना रिश्ता है। भविष्य में भी ये रिश्ता बना रहेगा। चार पीढि़यों से गोशाला की स्थापना से लेकर आज तक सभी लोगों के साथ-साथ गोशाला से हमारा परिवार जुड़ा हुआ है। बाबा फुल्लू साध की तपोस्थली पर उनके पूर्वजों की ओर से स्थापित की गई गोशाला आज तीर्थ का रूप ले चुकी है। इस प्रकार के आयोजन से आसपास न केवल खुशहाली आती है, बल्कि भाईचारा भी मजबूत होता है। गाय की सेवा हमारे लिए वृद्धों की सेवा के समान है। गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसे में हमें गाय को परिवार का हिस्सा समझते हुए सेवा करनी चाहिए। गाय का दूध गुणकारी, लाभकारी है। इस अवसर पर राकेश उचाना खुर्द, पाल व्यापारी, जयभगवान, रमेश नंबरदार, सुरेंद्र गर्ग, संदीप चौधरी, बलवत बडऩपुर, कुलदीप काकड़ोद, सोहन श्योकंद, नारायणी देवी आर्य, पूर्व सरपंच भतेरी देवी मौजूद थी।

04जेएनडी15: बाबा फुल्लू साध गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद

04जेएनडी15: बाबा फुल्लू साध गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद