फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Motivated participants to adopt yoga

Jind News: प्रतिभागियों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया

Sat, 20 Jun 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Motivated participants to adopt yoga
फोटो 3 नरवाना। योगा अभ्यास करते हुए। स्रोत प्रशासन
नरवाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में पायलट रिहर्सल का आयोजन किया गया। आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस रिहर्सल में बड़ी संख्या में युवाओं, कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। तहसीलदार विजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और प्रतिभागियों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

तहसीलदार विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की ऐसी प्राचीन पद्धति है, जो व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाए रखती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति अधिक आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अनियमित दिनचर्या और शारीरिक निष्क्रियता के कारण बढ़ रही बीमारियों से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से 21 जून को आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय योग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि 21 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक इसी स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शिनी मुख्य अतिथि होंगी।

रिहर्सल के दौरान योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम और ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. देवेन्द्र बिंदलिश, आयुष नोडल अधिकारी डॉ. भारत कौशिक, डॉ. नीरू शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, डॉ. सुमन कौशिक, डॉ. कौशल्या, डॉ. गीता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों योग अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed