{"_id":"66e5f1dae23090b1e9028e18","slug":"motivate-voting-through-sweep-krishnaditya-jind-news-c-199-1-jnd1001-123001-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीप से मतदान के प्रति करें प्रेरित : कृष्णादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीप से मतदान के प्रति करें प्रेरित : कृष्णादित्य
Sun, 15 Sep 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी18: मतदान केंद्र का दौरा करते हुए सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस कृष्णादित्य। स्रोत प्रशासन
जींद। उचाना और नरवाना विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस कृष्णादित्य ने शनिवार को उचाना विधानसभा क्षेत्र के करसिंधु गांव में बने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इन बूथों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मतदाताओं को यहां तक पहुंचने में कोई दिक्कत न आए इसका पूरा ध्यान रखा जाए। स्वीप गतिविधियां करवाई जाएं, ताकि लोगों को मतदान का महत्व समझ में आए। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं के लिए पीने के पानी, शौचालय, उचित रोशनी की व्यवस्था के साथ दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर व रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ सौरभ गर्ग और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।