फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother's eyes filled with hope of son bheems return home

इंडोनेशिया में बंधक हरियाणा का युवक, वापस आने के इंतजार में पथराईं विधवा मां की आंखें

Sun, 01 Sep 2019 12:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
mother's eyes filled with hope of son bheems return home
भीम सिंह के इंतजार में मां व अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक दोस्त से मिलने इंडोनेशिया गए ढाठरथ गांव निवासी 22 वर्षीय भीम सिंह के लौटने के इंतजार में भीम सिंह की विधवा मां की आंखों पत्थरा गई हैं। घर में किसी के आने की भी आहट से भीम सिंह की मां राजबाला को अपने बेटे के आने की उम्मीद होती है, लेकिन यह सिर्फ मन का वहम ही साबित हो रहा है।

विज्ञापन


भीम सिंह के इंडोनेशिया में बंधक बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने व शनिवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद रिश्तेदारों व जानकारों का घर पर तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


फेसबुक दोस्त अलिशा से मिलने टूरिस्ट वीजा पर इंडोनेशिया गया था भीम
गौरतलब है कि ढाठरथ गांव निवासी 22 वर्षीय भीम सिंह मई महीने में अपनी फेसबुक दोस्त अलिशा से मिलने टूरिस्ट वीजा पर इंडोनेशिया गया था। इसके कुछ दिन तक तो उसकी घरवालों से बातचीत होती रही लेकिन फिर अचानक सिर्फ मैसेज के माध्यम से ही बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे में दो दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि भीम सिंह को इंडोनेशिया में बंधक बनाया गया है और उसका पासपोर्ट भी जला दिया गया है। उसे एक युवक व एक युवती द्वारा बंधक बनाया गया है।


वायरल वीडियो में बताया- किया जा रहा हैं प्रताड़ित
वीडियो में कहा जा रहा है कि उसके हाथ व पैरों पर ब्लेड से कट लगाए गए हैं और उसे इंजेक्शन दिए जाते हैं। इतना ही नहीं उसका जबरन धर्म परिर्वतन करवाया जा रहा है। ऐसे में भीम सिंह की मां व अन्य परिजन शुक्रवार को एसएसपी व डीएसपी से मिलने थे।



जींद प्रशासन की तरफ से यह मामला विदेश मंत्रालय को भेज दिया गया है। डीएसपी धर्मवीर खर्ब के अनुसार मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed