फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mother Vaishno is a reservoir of compassion, maternal affection, and joy: Acharya Pawan Sharma.

करुणा, वात्सल्य व आनंद का भंडार है मां वैष्णो : आचार्य पवन शर्मा

Tue, 24 Mar 2026 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Mother Vaishno is a reservoir of compassion, maternal affection, and joy: Acharya Pawan Sharma.
23जेएनडी07: माता वैष्णवी धाम में आयोजित नवार्ण महायज्ञ में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
जींद। माता वैष्णवी धाम में आयोजित नवार्ण महायज्ञ के दौरान रविवार को आचार्य पवन शर्मा ने मां की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां वैष्णवी करुणा, वात्सल्य और आनंद का साक्षात भंडार हैं। मां से कुछ भी मांगने की आवश्यकता नहीं है बल्कि जरूरत है तो बस उनके समीप बैठने और स्वयं को उनके भीतर अनुभव करने की। आचार्य ने कहा कि जागरण या संकीर्तन मां को प्रसन्न करने के लिए नहीं बल्कि स्वयं के अंतकरण की शुद्धि के लिए किए जाते हैं। इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष विनोद आशरी, राजबीर सिंह तंवर, कपिल तंवर, दलबीर चहल ने सपरिवार पूजा-अर्चना कर महायज्ञ में आहुतियां डालीं। कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल माटा, हरिकिशन आहुजा, विकास ग्रोवर, अश्विनी वधवा और अशोक गुलाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed