फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mother devotees break their fast with Kanjak puja

Jind News: कंजक पूजन के साथ मां के भक्तों ने खोला व्रत

Tue, 16 Apr 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mother devotees break their fast with Kanjak puja
16जेएनडी10 : कन्याओं को भोजन करवाने के बाद उनकी पूजा करके उपहार देते श्रद्धालु। संवाद
जींद। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करवाने के बाद व्रत खोला। घर में कन्या पूजन के लिए श्रद्धालुओं को गली-गली घूमते देखा गया। कन्याओं को एकत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक-एक बच्ची को तीन-चार घरों में भोजन करना पड़ा। वहीं विभिन्न मंदिरों में कन्याओं के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। मान्यता है कि नवरात्र की अष्टमी पर कन्या को भोजन करवाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मन्नत पूरी करती हैं। यह भी मान्यता है कि जब तक कन्या को भोजन न कराया जाए तब तक व्रत सफल नहीं होता है।
विज्ञापन

वहीं उचाना में दुर्गा अष्टमी पर घरों में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने हलवा, पूरी का प्रसाद बनाकर कंजकों को खिलाया। सुबह ही घरों में कंजकों को भोजन करवाने के लिए महिलाएं एक-दूसरे घर के बाहर खड़े होकर कंजकों का इंतजार कर रही थीं। दुर्गा अष्टमी होने के चलते स्कूलों का समय भी सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया गया था।
विज्ञापन

पं. अशोक शर्मा ने कहा कि नवरात्र में माता की पूजा-अर्चना करने वालों, व्रत रखने वालों को विशेष फल मिलता है। नवरात्र में बेटियों की पूजा की जाती है। माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। बेटियों को सम्मान देना चाहिए। बेटियों से ही समाज में रिश्ते-नाते हैं। धन के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। शिव के साथ माता पार्वती, भगवान कृष्ण के साथ राधा, राम के साथ सीता की पूजा करते हैं। बेटियों की जन्मदर कम होने के चलते आज दुर्गा अष्टमी पर कंजकों को भोजन करवाने के लिए श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16जेएनडी10 : कन्याओं को भोजन करवाने के बाद उनकी पूजा करके उपहार देते श्रद्धालु। संवाद

16जेएनडी10 : कन्याओं को भोजन करवाने के बाद उनकी पूजा करके उपहार देते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed