फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mosam

तीन डिग्री गिरेगा तापमान, बच्चों का रखें खास ध्यान

Wed, 28 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Wed, 28 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फिर से बदलाव आया है। दो दिन पहले बूंदाबांदी के बाद मंगलवार को फिर से कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इससे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री लुढ़कर 28 तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही सर्दी का आगाज भी हो जाएगा।

अक्तूबर बीत जाने के बाद भी अभी तक ठंड की सही शुरुआत नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अब होने वाली बूंदाबांदी से तापमान एकदम गिरेगा। बूंदाबांदी के बाद हालांकि तापमान में दो-तीन दिन बढ़ोतरी होगी, लेकिन फिर से यह अधिकतम 30-31 और न्यूनतम 15-16 डिग्री तक आ जाएगा। इससे ठंड बढ़ेगी। इसके बाद अगले महीने के प्रथम सप्ताह में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन


धान में नुकसान, गेहूं में फायदा
कृषि अधिकारियों के अनुसार तापमान में गिरावट आने से किसान गेहूं की बिजाई कर सकेंगे। वहीं कुछ किसानों की धान की फसल खेत में कटी पड़ी है। यदि बारिश तेज आती है तो इसमें नुकसान हो सकता है। धान के दाने बालियों से झड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाबी ठंड की दस्तक
मौसम में आए बदलाव के साथ ही गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। सामान्य अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भोला के अनुसार शुरुआती ठंड बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है।

बच्चों को ठंड से बचाकर रखें। विशेषकर शाम के समय उन्हें ठंडे पानी से दूर रखें। नवजात शिशु को सीधे हवा के संपर्क में नहीं आने दें। बच्चों को ठंड लगने या निमोनिया होने की स्थिति में तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।


दिन में चला धूप-छांव का खेल
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। कई बाद बदल छाए और ठंडी हवा चली। 10-11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली हवा के कारण शाम के समय ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed