फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   More than six express trains affected by smog

Jind News: धुंध से छह से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

Tue, 19 Nov 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 19 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
More than six express trains affected by smog
18जेएनडी07-जींद जंक्शन पर ढाई घंटे की दूेरी से पहुंची छिंदवाड़ा एक्सप्रेस में सवार होते यात्री।
जींद। लगभग एक सप्ताह से छा रही गहरी धुंध का असर ट्रेनों के आवागमन पर भी पड़ रहा है। इसके कारण ट्रेन रोजाना देरी से जींद जंक्शन पर पहुंच रही हैं। सोमवार को भी छह से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। सबसे ज्यादा 16031 अंडमान एक्सप्रेस प्रभावित रही। इस ट्रेन का जींद जंक्शन पहुंचने का समय रात को 23 बजकर 15 मिनट था, लेकिन यह 5 घंटे की देरी से 4 बजकर 25 मिनट पर जींद पहुंची। इसके अलावा 12482 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी सुबह 11 बजकर 2 मिनट के बजाय 11 बजकर 55 मिनट पर पहुंची। फिरोजपुर से सियोनी जाने वाली 14624 छिंदवाड़ा पातालकोट एक्सप्रेस भी काफी लेट पहुंची। सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर आने के बजाय 11 बजकर 28 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 18 बजकर 15 मिनट के बजाय 10 बजे पहुंची। वहीं 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 बजकर 16 मिनट के बजाय 16 बजकर 20 मिनट पर जींद पहुंची।
विज्ञापन

दैनिक यात्री अनिल कुमार, संदीप, नवीन सोनी, सुनील, दिनेश शर्मा, राहुल, सतीश का कहना है कि पिछले कई दिनों से धुंध के कारण ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। वे अपने व्यापार को लेकर दिल्ली और बठिंडा की तरफ रोजाना आवागमन करते हैं, लेकिन ट्रेनों के लेट होने के कारण उन्हें दिक्कतें आ रही हैं। इसका असर उनके व्यापार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशान होना स्वभाविक है। जैसे ही मौसम में सुधार होगा उसी समय से ट्रेनें अपने समय पर आवागमन करेगी। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद।

18जेएनडी07-जींद जंक्शन पर ढाई घंटे की दूेरी से पहुंची छिंदवाड़ा एक्सप्रेस में सवार होते यात्री।

18जेएनडी07-जींद जंक्शन पर ढाई घंटे की दूेरी से पहुंची छिंदवाड़ा एक्सप्रेस में सवार होते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed