फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   More than 70 percent voting took place in Jind district in civic elections

निकाय चुनाव: जींद जिले में प्रधान पद के 39 और पार्षद पद के 276 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद, फैसला 22 को

Sun, 19 Jun 2022 09:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 09:23 PM IST
सार

जींद जिले में कुल 70.21 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक उचाना में 80.6 तो सबसे कम जींद में 65.7 प्रतिशत मतदान रहा। राजकीय कॉलेज के मतदान केंद्र पर फर्जी वोट के आरोप में दो और नरवाना में तीन हिरासत में लिए गए। राजू लखीना ने विधायक और उनके पीए पर पोलिंग धीमी करवाने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
More than 70 percent voting took place in Jind district in civic elections
जींद जिले में कुल 70.21 प्रतिशत मतदान हुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निकाय चुनाव के तहत नरवाना व जींद नगर परिषद और उचाना व सफींदों नगर पालिका के प्रधान और पार्षद पदों के लिए रविवार को मतदान आरोप प्रत्यारोपों के बीच संपन्न हो गया। कोई हिंसक घटना नहीं हुई। दो नगर परिषद और दो नगर पालिकाओं के चुनाव में कुल औसतन 70.21 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल दो लाख एक हजार 581 मतदाताओं में से एक लाख 41 हजार 534 मतदाताओं ने मतदान किया।

विज्ञापन


इनमें सबसे अधिक उचाना में 80.6, सफीदों में 76.5, नरवाना में 75.9 और सबसे कम मतदान जींद में 65.7 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही जिले में नगर परिषद व नगर पालिका प्रधान पद के लिए 39 और पार्षद पद के लिए 276 समेत कुल 315 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गऐं। शाम को सात बजे सभी पोलियां पार्टियों ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराई। इस दौरान कुछ स्थानों पर फर्जी मतदान करने की शिकायतें भी आईं।
विज्ञापन


राजकीय कॉलेज के मतदान केंद्र में फर्जी मतदान के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। वहीं नरवाना में भी फर्जी वोट का मामला सामने आने पर अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को हिरासत में लिया। निर्दल व कांग्रेस समर्थित नगर परिषद जींद में प्रधान पद की उम्मीदवार निशा लखीना के ससुर राजू लखीना ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा तथा उनके पीए पर मतदान रुकवाने के आरोप लगाए। उन्होंने यहां फर्जी मतदान के आरोप भी लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नगर परिषद एवं नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मतदान के प्रति प्रत्येक मतदाता विशेषकर महिलाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया और पूरी प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग का भी सहयोग किया।

नरवाना नगर परिषद में 44465 में से 33768 वोट पोल हुए जो 75.9 प्रतिशत रहा। जींद नगर परिषद में एक लाख 20 हजार 205 में से 79013 वोट पोल हुई जो 65.7 प्रतिशत, सफीदों नगर पालिका में कुल 24407 में से 18675 वोट डाली गई, यहां कुल 76.5 प्रतिशत तथा उचाना नगर पालिका में कुल वोट 12 हजार 506 में से करीब 10 हजार 78 वोट डाली गई, यहां कुल 80.6 प्रतिशत मतदान हुआ और जिला में निकाय चुनाव में 70.21 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के लिए 22 जून को सुबह मतगणना का कार्य किया जाएगा।

जींद नगर परिषद

  • कुल मतदाता    120205    
  • कुल बूथ        125
  • कुल वार्ड        31
  • प्रधान पद के प्रत्याशी    13
  • पार्षद पद के प्रत्याशी    122


नरवाना नगर परिषद

  • कुल मतदाता    44465
  • कुल बूथ        47
  • कुल वार्ड        23
  • प्रधान पद के प्रत्याशी    10
  • पार्षद के प्रत्याशी    81

वार्ड नंबर 12 में सर्वसम्मति हो चुकी है।

सफीदों नगर पालिका

  • कुल मतदाता    24405
  • कुल बूथ        29
  • वार्ड        17
  • प्रधान पद के प्रत्याशी    9
  • पार्षद पद के प्रत्याशी    50


उचाना नगर पालिका

  • कुल मतदाता    12506
  • कुल बूथ        15
  • वार्ड        13
  • प्रधान पद के प्रत्याशी    7
  • पार्षद पद के प्रत्याशी    23

पार्षद पद के लिए वार्ड चार, सात, 11 व 13 में सर्वसम्मति हो चुकी है।

राजू लखीना ने लगाए विधायक व उसके पीए पर आरोप
नगर परिषद जींद से प्रधान पद की उम्मीदवार निशा लखीना के ससुर राजू लखीना ने बूथ नंबर 48 पर धीमी पोलिंग करवाने के आरोप विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा और उनके पीए पर लगाए। लखीना ने कहा कि विधायक के पीए पुलिस से मिलकर उनके समर्थकों की अकड़ निकलवाने की धमकी देते हैं। आरोप लगाया कि उनके समर्थक गोल्डी को विधायक के पीए के इशारे पर पुलिस ने गाड़ी में बैठा लिया गया। इस पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि वह किसी भी पोलिंग बूथ में नहीं गए और न ही किसी से कोई बहसबाजी की। 

इंप्लाइज कॉलोनी के पोलिंग बूथ पर हुआ हंगामा
इंप्लाइज कॉलोनी में आरोन पब्लिक स्कूल में बनाए गए बूथ पर दोपहर बाद लगभग चार बजे दो लोगों के बीच हुई बहस के कारण हंगामा हो गया। बूथ के अंदर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने दोनों लोगों को बाहर निकाल दिया और सूचना सिविल लाइन थाना को दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों लोगों को अपने-अपने घर भेज दिया। 

डीसी और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का दौरा
डॉ. मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने निकाय चुनाव के दृष्टिगत रविवार को जींद, नरवाना, उचाना व सफीदों के चल रही चुनव प्रक्रिया का दौरा किया। यहां उन्होंने लोगों से बातचीत की तथा मतदान अधिकारियों से भी चुनाव को शांतिपूर्वक व पारदर्शी संपन्न करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। कहीं पर भी कोई समस्या नहीं आई।

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला 22 को 
उचाना। पहली बार प्रधान पद को लेकर मतदाताओं ने मतदान किया। नपा प्रधान, पार्षद पद को लेकर मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। सुबह सात बजे से शाम सात बजे के बाद तक मतदान हुआ। मतदान के बाद प्रधान पद के सात और पार्षद पद के 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 22 जून को मतगणना के दिन होगा। उचाना में रिकॉर्ड 80.6 मतदान हुआ। 

मतदान केंद्रों पर सुबह से लेकर शाम तक मतदान करने के लिए भीड़ लगी नजर आई। हर मतदान केंद्र के बाहर उम्मीदवारों की ओर से स्टॉल लगाए हुए थे। यहां भारी भीड़ मतदाताओं की नजर आई जो मतदाता सूची से अपने नाम की पर्ची बनवा कर मतदान को लेकर जा रहे थे। मतदान केंद्र से दूर जो मतदाता थे उनको मतदान केंद्र तक लाने के लिए उम्मीदवारों ने रिक्शा, ऑटो की व्यवस्था की हुई थी।

दूर-दराज से मतदाता भी मतदान करने के लिए पहुंचे। दूर-दराज से मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं के लिए खाने, चाय की इंतजाम भी उम्मीदवारों ने किया हुआ था। किसी तरह की घटना चुनाव के दौरान न घटे इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना नजर आया।

रिर्टनिंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. राजेश खोथ पूरे दिन टीम के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए तो डीसी, एसपी ने भी मतदान केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। मतदान केंद्र पर महिलाएं टोलियां बना कर गीत गाते हुए मतदान करने के लिए पहुंचीं। बीमार यशवंती व्हीलचेयर पर पहुंची तो 94 साल के बनवारी, 85 साल की जीतो देवी एवं दिव्यांग व्हीलचेयर पर मतदान के लिए पहुंचे। 

नरवाना में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न
नरवाना। नगर परिषद के प्रधान और पार्षद पदों के लिए 22 वार्डों में रविवार को मतदान संपन्न हो गया। 22 जून को केएम राजकीय कॉलेज में मतगणना होगी। वार्ड नं 12 में पार्षद पद प्रत्याशी सतीश गोयल सर्वसम्मति से पार्षद चुन लिए गए थे जिससे इस वार्ड में चुनाव न हो सका। 

नगर परिषद चेयमरैन व पार्षद पदों के लिए 44 हजार 465 मेें से 33 हजार 768 वोट डाले गये जोकि 75.9 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड नं 3 के मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बूथ नं 5 में मतदाता मनोज का फर्जी वोट डाला गया। मतदाता मनोज ने इसकी शिकायत पोलिंग अधिकारी को दी।

पोलिंग अधिकारियों की बात से संतुष्ट नहीं होने पर उसने एएसपी कुलदीप सिंह को शिकायत दी। एएसपी कुलदीप सिंह ने पोलिंग अधिकारियों व एजेंटों से इस बारे में जानकारी हासिल की। वहीं बूथ नं 5, 6 से फर्जी वोट डालने की शिकायत के आधार पर तीन व्यक्तियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

इसके अतिरिक्त बूथ नं 17, 18 से भी एक व्यक्ति को भी फर्जी वोट को लेकर हिरासत में लिया था। राजकीय कन्या स्कूल में फर्जी वोट डालने को लेकर आपस मेें कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मामला मारपीट में तबदील हो गया। पुलिस ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। केएम राजकीय कॉलेज में फर्जी वोट को लेकर काफी गहमागहमी रही।



वार्ड नं 11 के एसडी मॉडल स्कूल के मतदान केंद्र के बाहर दो प्रत्याशी प्रतिनिधियों के बीच काफी बहस हुई। एक प्रत्याशी पति का कहना था कि जिनके इस वार्ड में वोट ही नहीं हैं, वह माहौल खराब कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनको अलग किया। आरंभ में सुबह वोटिंग धीमी रही थी, तो दिन चढ़तेमतदान केंद्रों पर लंबी कतार  लगनी शुरू हो गई, जोकि देर शाम तक जारी रही। एएसपी कुलदीप सिंह सतर्क नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed