{"_id":"666756348e9c5490240b48e4","slug":"more-than-400-players-from-the-district-will-show-their-mettle-in-the-state-level-sports-mahakumbh-jind-news-c-199-1-sroh1007-118308-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के 400 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के 400 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम
विज्ञापन
10जेएनडी39 : कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रॉयल में भाग लेते पहलवान। संवाद
जींद। 15 से 18 जून तक होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन हो गया है। तीन दिन तक चले इस चयन में लगभग 700 के आसपास खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 400 से ज्यादा खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खेल महाकुंभ में 24 प्रकार के अलग-अलग खेल होंगे। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के खिलाड़ी अपना परचम लहराएंगे।
जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि सोमवार को हॉकी के लिए 103 खिलाड़ियों ने अपनी ट्रॉयल दी। इसमें 46 लड़के तथा 57 लड़कियों ने भाग लिया। यह ट्रॉयल नरवाना के नवदीप स्टेडियम में संपन्न हुई। एथलेटिक्स के लिए 71 खिलाड़ियों ने ट्रॉयल दी। इनमें 46 लड़के तथा 25 लड़कियों ने हिस्सा लिया।
लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन में 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 55 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित, 60 किलोग्राम भार वर्ग में विजय, 63 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत, 67 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप नैन, 72 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील कुमार, 77 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन, 82 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित, 87 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित कुमार, 97 किलोग्राम भार वर्ग में कमजीत दलाल तथा 130 किलोग्राम भार वर्ग में हरदीप का चयन हुआ। वही भारोतोलन प्रतियोगिता के लिए 55 किलोग्राम भार वर्ग में रमन, 89 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन, 61 किलोग्राम भार वर्ग में अमनदीप, 81 किलोग्राम भार वर्ग में अमनदीप श्योकंद, 109 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल, 96 किलोग्राम भार वर्ग में अजय, 102 किलोग्राम भार वर्ग में मनदीप तथा 67 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल का चयन हुआ। वहीं लड़कियों की भारोतोलन प्रतियोगिता के लिए 45 किलोग्राम भार वर्ग में कोमल तथा निधि, 49 किलोग्राम भार वर्ग में काजल तथा विधि, 54 किलोग्राम भार वर्ग में तन्नू, 59 किलोग्राम भार वर्ग में ममता, 64 किलोग्राम भार वर्ग में अमिता तथा कोमल, 71 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति तथा नेहा का चयन हुआ। नेशनल स्टाइल कब्ड्डी प्रतियोगिता के लिए मोहित, आशीष, परविंदर, अनिरुद्ध, निकेश, आर्यन, गौरव, विक्की, संदीप, हरबीर सिंह, रोहित, साहिल, विजय, योगेश, अभिषेक, शुभम, अक्श तथा हिमांशु का चयन किया गया। इसी प्रकार लड़कियों की नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए राखी, रामभतेरी, मनजीत, माफी, संजू, सोनम, नवनीत, मुस्कान, रीतू, सुनैना, स्वीटी, आशा, अंजली, पिंकी, मुस्कान, पूजा तथा स्वाति का चयन हुआ है। कोच ज्योत्सना प्रकाश, रविंद्र कुमार, कुश्ती कोच मीनाक्षी, अशोक कुमार, रीतू ने खिलाड़ियों की ट्रॉयल ली है। यह सभी ट्रॉयल खिलाड़ियों की योग्यता के आधार पर ली गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जींद के खिलाड़ी अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक गोल्ड मेडल हासिल करेंगे क्योंकि यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है।