फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   More than 21 thousand candidates will appear in CET, basic facilities should be provided: DC

सीईटी में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, मूलभूत सुविधाएं मिले : डीसी

Tue, 15 Jul 2025 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
More than 21 thousand candidates will appear in CET, basic facilities should be provided: DC
जींद। 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला में लगभग 75 परीक्षा केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें केवल जींद उपमंडल में 42 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो। इसके लिए सभी बुनियादी सुविधाएं जैसे परिवहन, पेयजल, स्वच्छता, रोशनी और बैठने की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिवीजन वार परीक्षा केंद्रों की सूची शीघ्र तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि समुचित योजना बनाकर व्यवस्था समय रहते पूरी की जा सकें। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों की क्षमता बेंचों की संख्या, बिजली व्यवस्था पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की पूर्व जांच के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, आरटीए सचिव गिरीश, सीटीएम डॉ. आशीष देशवाल और डीईईओ डॉ. सुभाष वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed