{"_id":"666b542495a658d34c092527","slug":"more-applications-than-prescribed-seats-in-pg-and-ba-in-womens-college-jind-news-c-199-1-sroh1009-118417-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीजी व महिला कॉलेज में बीए में निर्धारित सीट से ज्यादा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीजी व महिला कॉलेज में बीए में निर्धारित सीट से ज्यादा आवेदन
विज्ञापन
13जेएनडी25: जयनारायण गहलावत।
जींद। शहर के राजकीय पीजी व महिला कॉलेज में बीए संकाय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 दिन में निर्धारित सीट से अधिक पहुंच गए हैं, लेकिन बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस में निर्धारित से 50 फीसदी कम आए आवेदन आए हैं। इसके अलावा और भी कई संकायों में आवेदन नाममात्र ही आए हैं। जिसके चलते विद्यार्थी दूसरे संकायों में दाखिले के लिए रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
इसके चलते शहर के महिला कॉलेज में बीए संकाय में 400 सीट पर 514, बीकॉम संकाय में 240 सीट पर 86, बीएससी लाइफ साइंस में 60 सीट पर 62 व बीएससी फिजिकल साइंस में 160 सीट पर 85 आवेदन आए हैं। राजकीय कॉलेज में बीए संकाय में 600 सीट पर 802, बीए अंग्रेजी में 40 सीट पर 35, बीए ज्योग्राफी में 40 सीट पर 32, बीए हिस्ट्री में 40 सीट पर 09, बीकॉम में 220 सीट पर 156, बीसीए में 60 सीट पर 214, बीएससी लाइफ साइंस में 150 सीट पर 94 व बीएससी फिजिकल साइंस में 300 सीट पर 140 आवेदन आए हैं। जो विद्यार्थी निजी व सरकारी कॉलेजों में स्नातक में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन की तिथि 25 जून है। इसके बाद दो जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें अगर किसी विद्यार्थियों को अगर मेरिट लिस्ट को लेकर कोई आपत्ति होगी तो वह ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकेंगे। 3 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
25 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
जो विद्यार्थी स्नातक में दाखिला लेने का इच्छुक है, उनके लिए 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। इसके बाद आवेदन का पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। कई संकायों में अभी तक निर्धारित सीटों से कम आवेदन आए हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह समय रहते आवेदन करें, ताकि दाखिला लेने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
जयनारायण गहलावत प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज जींद।