{"_id":"6a4bf6ebd06dfb80dd06bfe4","slug":"monsoon-rains-lash-jind-submerging-the-city-with-294-mm-of-rain-in-an-hour-jind-news-c-199-1-sroh1006-156307-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद में मानसून की झमाझम बारिश, एक घंटे में 29.4 एमएम वर्षा से शहर जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद में मानसून की झमाझम बारिश, एक घंटे में 29.4 एमएम वर्षा से शहर जलमग्न
विज्ञापन
फोटो 06जेएनडी22-बारिश के कारण लबालब हुई सड़क से गुजरते वाहन। स्रोत शहरवासी
जींद। जिले में सोमवार को मानसून ने जोरदार दस्तक दी। दिनभर उमस और बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर में हुई तेज बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। लगभग एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश में शहर में 29.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और हवा की गति भी काफी धीमी रही जिसके कारण वातावरण में उमस बनी रही। दोपहर के समय बादल छा गए और फिर तेज बारिश शुरू हो गई जो करीब एक घंटे तक लगातार जारी रही।
पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में कुल 41.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इनमें जुलाना में 6 एमएम, पिल्लूखेड़ा में 5 एमएम और अलेवा में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, उचाना, नरवाना और सफीदों जैसे कुछ क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई जिससे वहां के किसान निराश नजर आए।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और 11 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 63 प्रतिशत और हवा की गति लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश से धान की रोपाई को गति मिली है और खेतों में नमी बढ़ने से किसानों को काफी राहत मिली है। हालांकि, बाजरा की बिजाई के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
वर्जन
जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। 11 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। किसानों को सलाह दी कि धान रोपाई का अच्छा समय है। बाजरा बिजाई के लिए इंतजार करना होगा। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद