फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   money of two crores in the name of rudd and fad

आरडी और एफडी के नाम पर दो करोड़ की ठगी

Tue, 17 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
money of two crores in the name of rudd and fad
शहर थाना पुलिस ने वर्ष 2008 से 2016 तक लोगों की आरडी और एफडी करवाकर ज्यादा राशि देने के नाम पर दो करोड़ की ठगी कर भागने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

श्रीराग खेड़ा गांव के दिनेश सिंह तथा तीन चार अन्य लोगों ने 14 नवंबर 2018 को सीएम विंडो में शिकायत दी थी कि जयकृष्णा केबीसीएल इंडिया लिमिटेड कंपनी ने शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से काफी लोगों की आरडी तथा एफडी करवाकर राशि वसूल ली। यह कंपनी वर्ष 2008 में दिल्ली अस्पताल हुडा ग्राउंड के पास खोली गई थी। वर्ष 2016 तक इस कंपनी ने काफी लोगों के आरडी तथा एफडी के नाम पर खाते खोल लिए और उनसे लगभग दो करोड़ रुपये एकत्रित कर लिए। उसके बाद इस कंपनी ने रुपये नहीं लौटाए और कार्यालय बंद कर फरार हो गई। इसके बाद लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों से राशि वापस लेने को लेकर बातचीत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। एएसआई अजय कुमार ने बताया कि कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed