फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Modi addicted to glorifying himself: Birendra Singh

मोदी खुद की महिमा मंडन के आदी : बीरेंद्र सिंह

Sun, 09 Jun 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Modi addicted to glorifying himself: Birendra Singh
08जेएनडी37 : कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पूर्व सांसद बृज
उचाना। राजीव गांधी कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने शाम को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें बृजेंद्र सिंह भाजपा, इनेलो एवं जजपा को लेकर खुलकर बोले। प्रदेश में आप व कांग्रेस के गठबंधन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को कमी इतनी हुई है कि 62 से 33 पर आ गए। प्रभु राम से संबंधित जितने भी स्थान हैं, उन सबमें भाजपा की हार हुई। फैजाबाद से लेकर चित्रकूट, श्रावस्ती, कौशांबी सब जगहों पर भाजपा की हार हुई है।
विज्ञापन

भावनात्मक मुद्दों पर लोगों को हमेशा आंदोलित करके वोट लेने का जो एक प्रयास है, वह कुछ हद तक तो सफल हो सकता है, लेकिन हमेशा उसको लेकर आप लोगों के बीच जाएंगे यही होगा। शेयर मार्केट में तेजी लाने के लिए चैनलों, एजेंसी ने अनाप-शनाप आंकड़े दिए, जो जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप और कांग्रेस के गठबंधन पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव का था। यह दिल्ली, हरियाणा में चला, पंजाब में नहीं। जजपा और इनेलो को लेकर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जिस पार्टी का वोट प्रतिशत एक से भी नीचे है, उसके बारे में क्या बात करनी। इन पार्टियों का कोई वजूद नहीं बचा है। यह पार्टियां हासिये पर जाने वाली हैं।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिमा मंडन के आदी हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद देश में लोकतंत्र की बहाली हुई है। इस दौरान सज्जन सिंह, जय भगवान गोयल, संजीव डूमरखां, प्रेम पहलवान, राममेहर दनौदा भी मौजूद रहे। े

08जेएनडी37 : कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पूर्व सांसद बृज

08जेएनडी37 : कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पूर्व सांसद बृज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed