फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mobile number sought from the girl who came for treatment in civil hospital, created ruckus

नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने आई युवती से मांगा मोबाइल नंबर, किया हंगामा

Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
mobile number sought from the girl who came for treatment in civil hospital, created ruckus
जींद नागरिक अस्पताल। - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स के नोडल अधिकारी बदलने के बाद सिविल सर्जन ने आउटसोर्स कर्मचारियों को मरीजों के साथ शालीनता से पेश आने और ड्यूटी पर अलर्ट रहने का पाठ पढ़ाया था। इसे दो दिन भी नहीं बीते कि रात को इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए आई एक युवती के साथ वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने दुर्व्यवहार किया और उसका मोबाइल नंबर मांगा। इस बात का जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने हंगामा किया और सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत सिविल सर्जन को दी। चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. गोपाल गोयल ने इस मामले की जांच डॉ. विशाल को सौंप दी। मंगलवार को मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने आउटसोर्स के तहत लगे कर्मचारियों की बैठक में निर्देश दिए थे कि यदि किसी भी कर्मचारी की कोई शिकायत मिली तो उसकी नौकरी को कोई नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा था कि ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ कर्मचारी अपनी ड्यूटी करें व मरीजों के साथ शालीनता के साथ पेश आएं।
विज्ञापन

रविवार रात को लगभग दस बजे एक युवती कुछ तकलीफ होने पर अपने परिजनों के साथ इमरजेंसी वार्ड में आई। मौके पर मौजूद डॉ. सूरजप्रकाश ने युवती का इलाज किया। इस दौरान यहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड भूपेंद्र ने युवती के साथ अभद्रता की और उसका मोबाइल नंबर मांगा। इस बात का जब युवती के साथ आए परिजनों को चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ चिकित्सक को शिकायत दी। चिकित्सक ने शिकायत सिविल सर्जन कार्यालय में भेज दी। एमएस डॉ. गोपाल गोयल ने शिकायत जांच के लिए डॉ. विशाल को सौंप दी। इस घटना से साफ है कि आउटसोर्स कर्मचारियों पर सिविल सर्जन की नसीहत का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही को नहीं किया जाएगा बर्दास्त
मरीजों के साथ अभद्रता करने वाले किसी भी कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप सही पाए गए तो उसको तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed