फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MNREGA workers reached SDM office demanding work

Jind News: काम दिलवाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे मनरेगा मजदूर

Tue, 27 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers reached SDM office demanding work
26जेएनडी35-मांगों को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे गांव भुसलाना के मनरेगा मजदूर। संवाद
सफीदों। गांव भुसलाना के मनरेगा मजदूर सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे और अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो सतीश कुमार को सौंपा। ज्ञापन देने के आए मनरेगा मजदूर हवा सिंह, बीना, ईश्वर, अपलातुन, अमीन, मेजर, कर्मबीर, सुदेश श्यामा और रामो ने कहा कि गांव भुसलाना का पंचायत सचिव मनरेगा कार्यों में भारी कोताही बरत रहा है।
विज्ञापन

वह मनरेगा मजदूरों को तंग कर रहा है। वह न तो मनरेगा के काम की डिमांड करता है और न ही हुए कार्यों पर हस्ताक्षर कर रहा है। कई बार मनरेगा मजदूर उनसे मिलकर अपनी समस्याओं को रख चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गांव भुसलाना में कोई मनरेगा का काम नहीं चल रहा है। जबकि अन्य काफी गांवों में मनरेगा के काम चले हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से सचिव के तबादले के साथ-साथ उन्हे काम दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed