फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA takes out a padyatra to assess the benefits of GST reforms

Jind News: विधायक ने जीएसटी सुधार के लाभ को परखने के लिए निकाली पदयात्रा

Tue, 23 Sep 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
MLA takes out a padyatra to assess the benefits of GST reforms
23जेएनडी32-उचाना बाजार में जीएसटी सुधार का लाभ परखने पहुंचे विधायक देवेंद्र अत्री।  संवाद
उचाना। जीएसटी सुधार का लाभ परखने के लिए विधायक देवेंद्र अत्री ने शहर के बाजारों पर पदयात्रा कर व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया। उत्पादों की नई जीएसटी दरों के बारे में जानकारी ली। ग्राहकों से संवाद में विधायक ने कहा कि पीएम मोदी ने दशहरा से पहले ही लोगों को दीपावली का उपहार दे दिया है, इसका भरपूर लाभ उठाएं।
विज्ञापन

जीएसटी रिफार्म जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए विधायक सबसे पहले लाल चौक पहुंचे। विधायक ने कहा कि इससे कारोबार और मजबूत होगा। पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए ग्राहकों को इसका फायदा जरूर दीजिए।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान विधायक का स्वागत दुकानदारों व आमजन ने किया। घटी जीएसटी बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार जैसे नारे लगाए गए। जीएसटी पर संवाद में व्यापारियों ने ग्राहकों को पूरा लाभ देने का वादा किया। प्रवीण गर्ग के प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता में विधायक अत्री ने कहा कि जीएसटी में जो सुधार हुआ है उससे आमजन व व्यापारी सब खुश हैं। जीएसटी का ये बदलाव आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हर क्षेत्र में बदलाव व सुधार हुआ है। बाइक, सीमेंट व खेती उपकरण सहित 54 चीजों पर जीएसटी कम हुआ है। हर व्यक्ति को लाभ मिला है। कांग्रेस मुद्दा वहीन है। सुधार होते रहने चाहिए। सरकार नए आयाम विकास के स्थापित कर रही है। उचाना को विकसित बनाने के लिए वे आगे बढ़ रहे हैं।
पीआर धान की खरीद शुरू हो चुकी है। किसी तरह की परेशानी किसानों को नहीं आने दी जाएगी। हरियाणा प्रदेश अकेला प्रदेश है जो 24 फसलों पर एमएसपी किसान को दे रहा है। किसानों को खरीद में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। पहले की सरकारें सेंक्शन लगा कर जमीन लेती थी।

सरकार ने कहा है कि जो किसान अपनी स्वेच्छा से जमीन देना चाहता है वे आईएमटी को लेकर दें। आईएमटी से युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों को फायदा होगा और जमीन के भाव आसमान पर पहुंचेंगे। किसानों से अपील करते हैं कि वे आगे आकर स्वेच्छा से जमीन दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed