फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA listened to people's problems in public dialogue program

Jind News: जन संवाद कार्यक्रम में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
MLA listened to people's problems in public dialogue program
06जेएनडी16: मालवी गांव में विधायक मोहनलाल कौ​शिक का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के बुढ़ा खेड़ालाठर, फतेहगढ़, मालवी और गतौली गांवों में राई के विधायक मोहनलाल कौशिक ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। शिकायतों में ज्यादातर पेयजल किल्लत, जलभराव, राशन कार्ड, पेंशन की शिकायतें प्राप्त हुई। मालवी गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राई के विधायक मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। देश के प्रधानमंत्री का एक ही सपना है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचे तभी देश का विकास संभव है। गांवों में पेंशन, विकलांग और परिवार पहचान पत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप लगाए जाएंगे। सरकार बनने के बाद देश में परिवर्तन हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जलभराव का स्थाई समाधान होना चाहिए ताकि हर वर्ष उनकी फसल खराब ना हो। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर, रामफल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश सांगवान, प्रदीप शर्मा, शमशेर सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed