फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA Devendra Atri raised the issue of canal water in Vis

Jind News: विधायक देवेंद्र अत्री ने विस में उठाया नहरी पानी का मुद्दा

Fri, 15 Nov 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
MLA Devendra Atri raised the issue of canal water in Vis
14जेएनडी36: विधानसभा में उचाना विधायक देवेंद्र अत्री उचाना संबंधित मांगे उठाते हुए। स्रोत स्वयं
उचाना। विधानसभा के पहले सत्र में उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने किसानों से किए गए वादे को पूरा करते हुए सबसे पहले नहरी पानी को लेकर मुद्दा विधानसभा में उठाया।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने कहा कि बरसोला माइनर में एक सप्ताह पानी आता है। हर खेत में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचे इसके लिए 15 दिन पानी बरसोला माइनर में आना चाहिए। ऐसे ही ढाकल कोठी से रजबहा का निर्माण होना चाहिए। यहां से रजबहा का निर्माण होने से उचाना हलके के 35 से अधिक गांव के किसानों को फायदा होगा। ये रजबहा उचाना के किसानों के लिए जीवन रेखा समान होगा। किसानों की ये मांग काफी पुरानी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उचाना में सरकारी कॉलेज नहीं है, सरकारी कॉलेज बनने के बाद यहां के छात्रों को इसका फायदा मिलेगा। बस स्टैंड उचाना में है लेकिन बस स्टैंड के अंदर बसें नहीं जाती है। उचाना के लितानी रोड पर जो यू आकार का अंडरपास है वो बनने के बाद लाइन पार आने-जाने वालों को विशेषकर छात्रों को परेशानी हो रही है। यहां पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना चाहिए। दोनों तरफ स्कूलों में छह हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते है। शहर की तरफ बैंक सहित अन्य संस्थान होने के चलते आवागमन अधिक रहता है।

14जेएनडी36: विधानसभा में उचाना विधायक देवेंद्र अत्री उचाना संबंधित मांगे उठाते हुए। स्रोत स्वयं

14जेएनडी36: विधानसभा में उचाना विधायक देवेंद्र अत्री उचाना संबंधित मांगे उठाते हुए। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed