{"_id":"6400eb6761931bcb030b3e54","slug":"mistake-found-in-record-of-depot-holder-in-vikas-nagar-jind-news-c-17-1-82687-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विकास नगर में डिपो होल्डर के रिकाॅर्ड में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विकास नगर में डिपो होल्डर के रिकाॅर्ड में मिली गड़बड़ी
Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
राशन डिपो पर जांच करते सीएम फ्लाइंग के अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। विकास नगर में सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को राशन डिपो होल्डर के यहां छापेमारी की। जांच में राशन डिपो होल्डर के रिकाॅर्ड में गड़बड़ी मिली और छह क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल नमक व 14 किलोग्राम चीनी ज्यादा पाई गई। टीम में शामिल आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि विकास नगर का डिपो संचालक बिजेंद्र कार्ड धारकों को पूरी मात्रा में राशन नहीं दे रहा।
शिकायत के आधार पर निरीक्षक राजदीप के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। जिसमें सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर खुशीराम तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुभाष को शामिल किया। जिसके बाद डिपो संचालक विजेंद्र के राशन डिपो पर दबिश देकर जांच की। यहां राशन डिपो के रिकाॅर्ड तथा स्टॉक की जांच की तो उसमें भारी अनियमितता पाई गई। स्टॉक में लगभग छह क्विंटल गेहूं, लगभग चार क्विंटल नमक व 14 किलोग्राम चीनी ज्यादा पाई गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुभाष की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।