फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Missing two children were sleeping in Parali Fatehabad

लापता दो बच्चे पराली में सोते मिले

Sun, 15 Nov 2015 12:18 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
 बराह खुर्द गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चे लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चों की तलाश में क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के काफी देर बाद बच्चे मकान के निकट ही पराली के ढेर में सोए मिले।
विज्ञापन


बिहार निवासी कादरखान दो माह से अपने परिवार सहित गांव बराह खुर्द के पंचायत घर में रह रहा है। गत देर शाम को कादरखान का नौ वर्षीय बेटा आरसी आलम और सात वर्षीय सतरेआलम अचानक लापता हो गए। परिजनों ने दोनों की तलाश की लेकिन कहीं पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


 बाद में कादरखान ग्रामीणों के साथ सदर थाने पहुंचा और बच्चों के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक ग्रामीण और पुलिस कर्मी बच्चों को ढूंढते रहे। बाद में ग्रामीणों ने पंचायत घर के निकट पड़े पराली के ढेर को खंगाला तो दोनों बच्चे उसमें सोए मिले। दोनों के सुरक्षित मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed