{"_id":"59023ebb4f1c1b4522c0c035","slug":"missing-people-village-villagers-built-hostage-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता लड़की को गांव छोड़ने आए दो लोग, ग्रामीणों ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता लड़की को गांव छोड़ने आए दो लोग, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले लापता हुई नाबालिग लड़की को लेकर वीरवार सुबह उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब एक महिला और एक पुरुष उसे गांव के बस स्टैंड पर छोड़ने आए। जैसे ही ये लोग लड़की को गांव छोड़कर वापस जाने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और बंधक बनाकर बैठा लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों हिरासत में लिया और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आई।
लड़की के पिता ने बताया कि 22 अप्रैल को उसकी नाबालिग बेटी घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर कर ले गया। अगले दिन गांव के लोग सदर थाना में शिकायत देने गए। उन्होंने आरोपी युवक का नाम पुलिस को दिया था, इसके बावजूद अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अब पुलिस ने कुनाल और टोनी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
आरोपी दे रहे हैं धमकी
लड़की के पिता ने बताया कि जिस समय वे युवक के खिलाफ शिकायत देने गए, उस समय एक व्यक्ति का फोन उनके पास आया और शिकायत वापस लेने की धमकी दी।
पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यदि परिजन धमकी देने की शिकायत देते हैं तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी