{"_id":"578a816f4f1c1bb17b13eb62","slug":"missbehbe-doctor-lady-suspend-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्जन से अभद्रता पर महिला स्वास्थ्य कर्मी सस्पेंड, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्जन से अभद्रता पर महिला स्वास्थ्य कर्मी सस्पेंड, पति गिरफ्तार
jind
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरकमरामजी सीएचसी के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के साथ महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अभद्रता की। इस पर दहिया ने महिला स्वास्थ्य कर्मी का तबादला किया तो उसके पति ने दफ्तर में आकर उनसे अभद्रता की और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिविल सर्जन की शिकायत पर महिला स्वास्थ्य कर्मी के पति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाध डालने और धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला संज्ञान में आने पर डीसी विनय सिंह ने महिला स्वास्थ्य कर्मी को निलंबित कर दिया।
पुलिस के अनुसार सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। आरोप है कि गांव खरकरामजी स्थित सीएचसी में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी सरोज ने कुछ पूछने पर डॉ. दहिया से अभद्रता की। इसके बाद सिविल सर्जन ने सरोज का तबादला गांव उझाना में कर दिया। निरीक्षण के बाद डॉ. दहिया सामान्य अस्पताल लौट आए। थोड़ी ही देर के बाद सरोज का पति कुलदीप भी वहां पहुंच गया और उसने सिविल सर्जन कार्यालय में हंगामा करना शुरू कर दिया। डॉ. दहिया का आरोप है कि कुलदीप ने उनको जान से मारने की धमकी दी।
डॉ. दहिया ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिविल सर्जन की शिकायत पर कुलदीप के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला निलंबित, होगी चार्जशीट
महिला स्वास्थ्य कर्मी के व्यवहार और उसके पति द्वारा ऑफिस में पहुंचकर किए गए हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक कार्यालय ने महिला स्वास्थ्य कर्मी को निलंबित कर दिया है। साथ ही महिला स्वास्थ्य कर्मी सरोज की रिपोर्ट़िग पंचकूला मुख्यालय होगी। साथ विभाग ने एक सप्ताह में महिला स्वास्थ्य कर्मी को चार्जशीट करने के आदेश भी दिए हैं। इसकी कार्रवाई की जा रही है।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन