फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Misdeed with college student in Narwana

Haryana: होटल में कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया साथ, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 02 Nov 2025 09:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 09:13 PM IST
सार

एक कॉलेज छात्रा के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Misdeed with college student in Narwana
युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरवाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़नपुर निवासी मोंटी नामक युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर बेलरखा गांव के पास स्थित एक होटल में ले गया जहां पहले उसने और बाद में उसके तीन साथियों ने छात्रा से दुष्कर्म किया। शहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मोंटी को नामजद कर तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी शहर के एक शिक्षण संस्थान में एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। 16 अक्तूबर की सुबह वह कॉलेज पढ़ने गई थी। दोपहर करीब 2 बजे छोटी बेटी ने उससे फोन पर बात की थी तब छात्रा ने बताया था कि वह कॉलेज में है और कुछ देर में घर लौट आएगी लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा।
विज्ञापन


परिजनों ने शहर थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। बाद में छात्रा घर लौटी तो उसने आपबीती बताई। छात्रा के अनुसार, बड़नपुर निवासी मोंटी उसे बहाने से बेलरखा गांव के पास स्थित एक होटल में ले गया जहां पहले उसने और फिर उसके तीन दोस्तों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed