{"_id":"66cf7c3c6d3ac8be1b00f8c4","slug":"miscreants-in-a-car-opened-fire-at-a-paint-shop-jind-news-c-199-1-sroh1007-122193-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेंट की दुकान पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेंट की दुकान पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग
Thu, 29 Aug 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पुलिस। स्रोत : संवाद
जींद। झांझ गेट के पास पेंट की एक दुकान पर बुधवार देर शाम साढ़े आठ बजे कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए। इसमें दुकान पर बैठा दुकानदार बाल बाल बच गया। फायरिंग की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।
झांझ गेट पर स्थित बत्तरा पेंट के संचालक हन्नी बत्तरा ने बताया कि बुधवार शाम को दुकान को वह दुकान पर बैठा था। वह दुकान के अंदर देख रहा था तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी और उसकी दुकान का शीशा टूट गया। उसने बाहर देखा तो कुछ युवक गाड़ी में बैठे थे और गाड़ी में बैठकर फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग करते ही वहां से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। दुकानदार हन्नी बत्तरा ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
घटना की की जांच की जा रही है। दुकानदार के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-मनीष, शहर थाना प्रभारी