{"_id":"58b07a934f1c1ba03fb2458c","slug":"minor-girl-s-marriage-procession-returned-beating-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, बैरंग लौटी बारात
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव किनाना में बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि जिस लड़की की शादी की जा रही थी वह उसकी आयु 16 वर्ष थी। इसके बाद शादी के लिए आई बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। किनाना गांव निवासी हरकेश की लड़की शादी हिसार के तलवंडी राणा गांव के निवासी राजाराम के लड़के साथ होनी तय हुई थी। शुक्रवार को बारात किनाना पहुंची, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आपसी सहमति से लड़की की आयु पूरी होने तक शादी को स्थगित कर दिया गया।
सूचना मिली थी कि किनाना गांव के हरकेश की लड़की की शादी हो रही है और वह लड़की नाबालिग है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की के जन्म प्रमाण पत्र की जांच की तो लड़की की आयु साढ़े 16 साल मिली। दोनों पक्षों की सहमति से शादी स्थगित कर दी गई है। जब तक लड़की की आयु पूरी नहीं होती तब तक अगर वो शादी करते हैं तो केस में दो साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
रवि लोहान, सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी, जींद