{"_id":"6446cb7de7f95308d000b9a6","slug":"minor-girl-raped-by-neighbor-jind-news-c-17-1-132265-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया
Tue, 25 Apr 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर की एक कालोनी में रात को एक युवक पड़ोस की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। महिला थाना पुलिस ने युवक को नामजद कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शहर की एक काॅलोनी निवासी 17 वर्षीय लड़की ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल रात को वह अपने घर पर थी। इस दौरान पड़ोसी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। आरोपी युवक ने उसे इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को नामजद कर उसके खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने, धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।