फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minor daughter raped for three years, case filed against father

Jind News: नाबालिग बेटी से तीन साल तक किया दुष्कर्म, पिता के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 25 Dec 2022 09:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
Minor daughter raped for three years, case filed against father
जींद। शहर की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को धमकाकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब इसके बारे में अपनी मौसी को बताया तो वह पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंची। यहां उसने आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी की 17 वर्षीय नाबालिग ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके घर में छोटा भाई, दादा-दादी और उसका बाप रहता है। उसके बाप ने वर्ष 2020 उसे घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया था। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। समाज में बेइज्जती के डर से वह चुप रही। कई बार परिजनों को बताने की कोशिश की लेकिन उसके बाप उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। पिता ने 23 दिसंबर की रात को भी उसके साथ दुष्कर्म किया। अब उसने अपनी मौसी को इस घटना के बारे में बताया तो मौसी उसे लेकर महिला पुलिस थाना पहुंची और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दी। जांच अधिकारी प्रभारी इंस्पेक्टर गीता देवी ने बताया कि एक नाबालिग ने अपने बाप पर तीन साल से दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed