फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minister of State for Sports takes a strict view of a complainant's grievance in Malsari Kheda; show-cause notice issued to the SPO.

Jind News: मालसरी खेड़ा में फरियादी की शिकायत पर खेल राज्य मंत्री सख्त, एसपीओ को कारण बताओ नोटिस

Sat, 26 Sep 2026 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Sports takes a strict view of a complainant's grievance in Malsari Kheda; show-cause notice issued to the SPO.
24जेएनडी24: डीआरडीए हाल में जिला परिवेदन समिति की बैठक में बीडीपीओ पिल्लूखेड़ा को दो दिन में का
जींद। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सिंघाना गांव के सलीम बोतल में दूषित पानी लेकर पहुंचे। उन्होंने पानी की बोतल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की टेबल पर जाकर रख दी। कहा, मंत्री जी, गांव में एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है और समस्या का समाधान करवाओ। इस पर मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाकर गांव में स्वच्छ पेयजल पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मालसरी खेड़ा में पंचायती जमीन पर कब्जे की शिकायत पर मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जा हटवाकर दो दिन में गेट लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीसी डॉ. वैशाली शर्मा से कहा कि एसपीओ संदीप को कारण बताओ नोटिस जारी करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में मंत्री गौरव गौतम ने 13 शिकायतों और परिवादों की सुनवाई की। इनमें से 11 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि लंबित मामलों में अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अगली बैठक में लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक केवल शिकायत सुनने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। शिकायत के समाधान तक उसकी निगरानी की जाए और फरियादी को कार्रवाई की जानकारी दी जाए।
उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाने निर्देश दिए और कहा कि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़े। बैठक में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसपी कुलदीप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, एसडीएम सत्यवान मान, जगदीश चंद्र, होशियार सिंह, पुलकित मल्होत्रा और नगराधीश मोनिका रानी मौजूद रहे।
जमाबंदी और इंतकाल में गड़बड़ी की शिकायत रजाना निवासी लाभ सिंह ने जमीन की जमाबंदी, इंतकाल और खेवट गलत तरीके से अलग किए जाने की शिकायत रखी। बताया कि मामला मंडलायुक्त के आदेशानुसार स्थगित है और एसडीएम के समक्ष विचाराधीन है। मंत्री ने मामले की दोबारा सही तरीके से जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।
स्टेडियमों के सुधार के लिए 114 करोड़ जारी
मंत्री ने बताया कि प्रदेश के खेल स्टेडियमों के सुदृढ़ीकरण और सुधार के लिए 114 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से स्टेडियमों में जरूरी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है।

दो दिन में पंचायती जमीन से कब्जा नहीं हटाया तो बीडीपीओ व एसपीओ पर होगी कार्रवाई
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पंचायती जमीन पर कब्जे और दूषित पेयजल जनसमस्या को लेकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के सामने मालसरी खेड़ा निवासी राममेहर ने गांव के पंच सुरेंद्र पर पंचायती जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। कहा, मंत्री जी, पंच ने जमीन पर चहारदीवारी निकाल रखी है और 3 मार्च 2025 से कब्जा हटाने की कार्रवाई लंबित है। शिकायत के बाद भी बीडीपीओ और एसपीओ ने कार्रवाई नहीं की। मामले में मंत्री ने निर्देश दिए कि पंचायती जमीन से कब्जा हटवाकर दो दिन में गेट नहीं लगवाया गया तो बीडीपीओ परवीन और एसपीओ संदीप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed