फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minister Mahipal Dhanda's strictness in Jind made the officers sweat, reprimanded police and bank officers

Haryana: जींद में मंत्री महिपाल ढांडा की सख्ती से अधिकारियों के छूटे पसीने, पुलिस व बैंक अफसरों को लगाई फटकार

Thu, 06 Feb 2025 04:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Feb 2025 04:52 PM IST
सार

राम कॉलोनी निवासी कविता ने मंत्री के समक्ष शिकायत रखी कि उसने पशुपालन के लिए लोन लिया था, जिसकी पहली किस्त के रूप में उसे 80 हजार रुपये मिले थे, लेकिन बैंक ने दूसरी किस्त देने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Minister Mahipal Dhanda's strictness in Jind made the officers sweat, reprimanded police and bank officers
मंत्री महिपाल ढांडा - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद की जिला परिवेदना समिति की बैठक में मंत्री महिपाल ढांडा की सख्ती से कई अधिकारियों के पसीने छूट गए। बैठक में नरवाना रोड स्थित एक होटल में अनैतिक कार्यों की शिकायत पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया और पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

विज्ञापन


होटल में अनैतिक कार्यों पर पुलिस को लताड़ा
बैठक में एक फरियादी ने शिकायत की कि नरवाना रोड स्थित सुंदर नगर के एक होटल में अवैध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इस पर मंत्री ने चौकी इंचार्ज को टर्मिनेट करने की सिफारिश करने की बात कही और डीएसपी को नरम रुख अपनाने पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को होटल पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए और उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करने की बात कही, जिन्होंने शिकायतकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया था।
विज्ञापन


भैंस के लिए लोन नहीं देने पर बैंक मैनेजर पर गिरी गाज
राम कॉलोनी निवासी कविता ने मंत्री के समक्ष शिकायत रखी कि उसने पशुपालन के लिए लोन लिया था, जिसकी पहली किस्त के रूप में उसे 80 हजार रुपये मिले थे, लेकिन बैंक ने दूसरी किस्त देने से मना कर दिया। बैंक मैनेजर ने तर्क दिया कि जांच में कविता के घर भैंस नहीं मिली। इस पर मंत्री ने फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर दूसरी किस्त जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में पानी चोरी की पोल खोलने पर सिंचाई विभाग को फटकार
एक अन्य शिकायत में रामकली माइनर के टेल तक पानी नहीं पहुंचने की समस्या उठी। जब सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने मंत्री को गुमराह करने की कोशिश की, तो शिकायतकर्ता ने माइनर में अवैध पाइप और पानी चोरी के सबूत वीडियो के रूप में दिखाए। यह देखकर मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भविष्य में पानी की चोरी रोकने और टेल तक पानी पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए।

कन्यादान योजना में लापरवाही, श्रम विभाग पर उठे सवाल
शास्त्री नगर निवासी एक युवक ने शिकायत की कि उसकी बेटी की शादी 21 जनवरी 2024 को हुई थी, लेकिन श्रम विभाग से कन्यादान योजना की राशि अब तक नहीं मिली। उल्टा विभाग के कर्मचारियों ने धमकी दी और उनकी शिकायत की फाइल बंद कर दी। युवक को कल्याण विभाग से सिर्फ 40 हजार रुपये मिले, जबकि शेष राशि देने का वादा किया गया था। इस पर मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को फटकार लगाई और मामले की जांच के निर्देश दिए।

12 मामलों का मौके पर हुआ समाधान, 9 शिकायतें लंबित
बैठक में कुल 21 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 12 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि 9 मामलों को अगली सुनवाई के लिए लंबित रखा गया।

अधिकारियों को सख्त चेतावनी
जिला परिवेदना समिति के अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और बिना कारण उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी राजेश कुमार, एडीसी विवेक आर्य और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी भी मौजूद रहे।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर भी मंत्री ने रखी अपनी बात
मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को लागू कर दिया गया है, जिससे युवा देश के इतिहास से अवगत होंगे और प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में स्टाफ व अन्य सुविधाओं की कमी जल्द पूरी की जाएगी और 2025 तक सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed