फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minister Krishna Kumar Bedi offered prayers at Mata Jayanti Devi Temple

Jind News: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने माता जयंती देवी मंदिर में की पूजा

Sat, 21 Mar 2026 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Minister Krishna Kumar Bedi offered prayers at Mata Jayanti Devi Temple
20जेएनडी06: जयंती देवी मंदिर में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को सम्मानित करते हुए को​र्डिनेटर अशो

विज्ञापन
जींद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को माता जयंती देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री ने देशवासियों की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि नवरात्रों भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है जो हमें शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बेदी ने अपने संदेश में कहा कि मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो और हरियाणा निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व को पूरे उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाएं और जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान हमें अपने भीतर की नकारात्मकताओं को दूर कर सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए। यह पर्व आत्मचिंतन और आत्मशुद्धि का भी अवसर है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है।

वहीं श्रद्धालुओं ने भी प्रदेश की उन्नति और जन-जन के कल्याण के लिए प्रार्थना की। मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और पूरे श्रद्धा भाव से माता रानी का गुणगान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, मंदिर पुजारी नवीन शर्मा, आकाश छाबड़ा, भारत भूषण टांक, मंगल सिंह श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed