फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minister Krishna Bedi will inaugurate ROB today

Jind News: मंत्री कृष्ण बेदी आज आरओबी का करेंगे लोकार्पण

Sat, 14 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Minister Krishna Bedi will inaugurate ROB today
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार 15 जून को नरवाना क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

मंत्री बेदी का दौरा सुबह 9 बजे चौधरी छोटूराम पार्क के पीछे स्थित गली की आधारशिला रखने से शुरू होगा। इसके बाद 10 बजे वह दबलैन फाटक पर नवनिर्मित रेलवे पुल (आरओबी) का लोकार्पण करेंगे। इसी क्रम में वह पंजाबी धर्मशाला के पास एक अन्य गली का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम के तहत मंत्री बेदी सुबह 10:30 बजे एसडी महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

यहां सरकार की योजनाओं और नरवाना क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की जानकारी सांझा करेंगे। दोपहर बाद वह एलआईसी रोड स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं को सम्मानित करेंगे। दौरे का समापन शाम 5 बजे भगवान वाल्मीकि भवन छात्रावास के निरीक्षण के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed