{"_id":"6834c415a74adb168e058821","slug":"minister-krishna-bedi-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-road-from-khardwal-to-kalauda-jind-news-c-199-1-sroh1009-135326-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खरड़वाल से कलौदा तक सड़क के निर्माण कार्य का मंत्री कृष्ण बेदी ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खरड़वाल से कलौदा तक सड़क के निर्माण कार्य का मंत्री कृष्ण बेदी ने किया शिलान्यास
Tue, 27 May 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 27 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी 20: खरड़वाल से कलौदा तक की सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए मंत्री बेदी। स
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को गांव खरड़वाल से कलौदा तक सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से बनाई जाएगी। इसकी लंबाई करीब सवा 3 किलोमीटर होगी। इस पर एक करोड़ 75 लाख 33 हजार रुपये की लागत आएगी।
कार्य की शुरुआत मंत्री बेदी ने गांव के सफाई कर्मचारी सुरेंद्र के हाथों नारियल तुड़वाकर करवाई। मंत्री बेदी ने कहा कि सड़क का निर्माण ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी। जो अब पूरी हुई है। यह सड़क बनने से खरड़वाल, कलौदा व दनौदा गांवों के लोगों को सीधा और आसान रास्ता मिलेगा। इससे उन्हें नरवाना या टोहाना जाने के लिए अतिरिक्त नौ किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
खरड़वाल से लोहचब योजक सड़क की मरम्मत का कार्य भी अगले सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्देश संबंधित विभाग को दे दिए गए हैं। इसके अलावा पिछले माह गांव में एक गरीब परिवार में हुई असमय मृत्यु पर मंत्री ने अपनी स्वैच्छिक निधि से 25 हजार रुपये का चेक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, दिनेश गोयल, सत्यवान शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा, सुरेश दनौदा, सत्य प्रकाश सैनी, राममेहर नंबरदार, भीम दनौदा, विनय मित्तल, सुशील नायक एडवोकेट, सुरेश पांचाल मौजूद रहे।
गांव की गलियों को पक्का करना प्रमुख
लोन गांव में मंत्री ने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें लोन से हमीरगढ़, खरल व कर्मगढ़ तक के कच्चे रास्तों को पक्का करने की परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही गांव की पंचायत की ओर से प्रस्तावित लगभग 5 करोड़ रुपये की अन्य 3 दर्जन मांगों को भी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई।
इन पर विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्य शुरू होंगे। मंजूर किए गए कार्यों में खेल स्टेडियम, इंडोर जिम, सामुदायिक केंद्र, ई-लाईब्रेरी, स्कूल का 12वीं तक अपग्रेडेशन, गांव के तालाबों का सौंदर्यीकरण, सभी चौपालों का नवीनीकरण और ब्राह्मण, प्रजापत, लोहार, चमार व वाल्मीकि चौपालों का निर्माण व गांव की गलियों को पक्का करना प्रमुख हैं।