फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   minister babli criticized protesting sarpanches

लोगों ने सरपंच को विकास के लिए चुना, विनाश के लिए नहीं : देवेंद्र बबली

Thu, 09 Mar 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
minister babli criticized protesting sarpanches
नरवाना। ग्रामीण विकास गठबंधन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए राज्य सरकार ने नौ सूत्रीय कार्यक्रम बनाया है। इससे मजबूती एवं विकास परक व्यवस्था का आगाज होगा। यह बात विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने वीरवार को गांव दनौदा खुर्द में बाबा विचारपुरी धाम में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

देवेंद्र बबली ने कहा कि सरपंचों को विकास के लिए लोगों ने चुना है, इसलिए वह विकास कार्य करवाएं। विनाश के लिए नहीं चुना है। कुछ लोग बहकावे में आकर ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे हैं। यदि इस नीति में कोई खामी है तो उसमें सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास के लिए विशेष ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। इसमें गांवों में ई-लाइब्रेरी की स्थापना, पुराने सार्वजनिक भवनों का नवीनीकरण, ग्रामीण खेल स्टेडियम तथा ओपन जिम की व्यवस्था, पार्कों का निर्माण, तालाबों का सौंदर्यीकरण, गांवों की फिरनी को पक्का कर स्ट्रीट लाइट लगवाना, व्यायामशालाएं बनवाना, पंचायतों द्वारा जमीन उपलब्ध करवाने पर अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाना शामिल हैं। इसके अलावा गांवों के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत घरों, ग्राम सचिवालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत सभी सार्वजनिक स्थानों में समुचित बिजली सप्लाई एवं पेयजल की व्यवस्था करवाने पर सरकार का मुख्य फोकस है। सभी ग्राम पंचायतें सरकार द्वारा जारी धनराशि को 31 मार्च तक विकास परियोजनाओं पर खर्च करना करें ताकि अन्य परियोजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए नए वित्त वर्ष में अतिरिक्त धनराशि भेजी जा सके। प्रदेश में चार हजार 500 से ज्यादा पंचायतों ने ई-टेंडरिंग के तहत विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों को भी एकजुटता के साथ विकास कार्यों में सरकार एवं प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। इस मौके धाम के महंत महेश गिरी, बलकार फौजी दनौदा, जितेंद्र सिंह, नरेश कुमार, मास्टर ज्ञानीराम, सुरेंद्र प्रधान, श्यामलाल, धर्मपाल उर्फ बल्ली, भगत प्रधान, संजू रानी, अमित नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 09जेएनडी19 : पंचायतमंत्री देवेंद्र बबली का स्वागत करते लोग। संवाद 09जेएनडी20 : कार्यक्रम में मौजूद देवेंद्र बबली व अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed