फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minimum temperature increased by four degrees, maximum stable

Jind News: चार डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान, अधिकतम स्थिर

Mon, 23 Dec 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature increased by four degrees, maximum stable
22जेएनडी07: सुबह के समय छाई धुंध। संवाद
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते रविवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर नौ डिग्री पहुंच गया। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रतिघंटा और आर्द्रता 60 प्रतिशत रही। सुबह के समय कोहरा छाया, लेकिन धूप निकलने के साथ वह भी छट गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह की शुरुआत साफ से हुआ। धूप निकलने से सूखी ठंड से लोगों को राहत मिली। हवा की गति भी काफी कम रही, मगर शाम होते-होते ठंड बढ़ गई। दिसंबर बीतने वाला है, मगर अभी तक घना कोहरा नहीं पड़ा है, जबकि रबी की फसलों को ठंड की जरूरत है। सूखी ठंड से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनको बारिश के साथ कोहरा पड़ने का इंतजार है। कोहरा फसलों के लिए काफी फायदेमंद होता है। किसान रोहताश, प्रदीप ने बताया कि अगर इस समय बारिश होती है तो यह फसलों के लिए सोने पर सुहागा होगी। रात में तापमान गिर रहा है, मगर सूखी ठंड से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान फसलों की शाम को हल्की सिंचाई करें। सब्जियों के लिए सर्दी नुकसानदेय है, मगर गेहूं के लिए फायदेमंद है। ठंड जितनी ज्यादा होगी, गेहूं की फसल उतनी तेजी से बढ़ेगी। अगर बारिश होती है तो यह गेहूं के लिए वरदान साबित होगी। -डाॅ. राजेश, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा।

22जेएनडी07:  सुबह के समय छाई धुंध। संवाद

22जेएनडी07: सुबह के समय छाई धुंध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed