{"_id":"661eb553475d9d143e0418f4","slug":"military-battalion-stayed-in-the-school-for-two-months-childrens-education-is-being-disrupted-jind-news-c-199-1-jnd1001-115830-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो माह से स्कूल में ठहरी सैनिक बटालियन, बच्चों की पढाई हो रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो माह से स्कूल में ठहरी सैनिक बटालियन, बच्चों की पढाई हो रही बाधित
Tue, 16 Apr 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
16जेएनडी22: एसडीएम कार्यालय में सुप्रीडेंट को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्
नरवाना/जींद। नरवाना के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान रोशनलाल, पार्षद आशुतोष व अभिवावक मंगलवार को एसडीएम से कार्यालय में मिले।
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल में पिछले दो माह से अधिक समय से सैनिक बटालियन स्कूल के अंदर रूकी हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बच्चे गर्मी में बाहर धूप में बैठने को मजबूर हैं। शौचालयों की स्थिति भी खराब हो गई है। टंकियों में पानी खत्म हो जाता हैं।
नगर पार्षद आशुतोष ने बताया की उनके वार्ड व शहर के काफी लोगों ने उनको ये समस्या बताई और जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दिक्कत बहुत ज्यादा है। इसलिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। एसडीएम मीटिंग में जींद गए हुए थे। उनसे फोन से बात की गई और उनके सुप्रीडेंट को ज्ञापन देकर निवेदन किया गया है कि सैनिकों को किसी अन्य धर्मशाला या और अच्छी जगह शिफ्ट कर दिया जाए। एसडीएम ने आश्वासन दिया की 18 तारीख तक सैनिकों को स्कूल से शिफ्ट कर दिया जाएगा।