फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Migrant laborer in Jind committed suicide by hanging himself in the fields

Jind: प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार के साथ धान लगाने आया था मृतक

Sun, 18 Jun 2023 03:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

मृतक कुछ दिन पहले परिवार के साथ धान लगाने आया था। गुलकनी गांव निवासी राजबीर अपने खेत में धान लगवा रहा था।

विज्ञापन
Migrant laborer in Jind committed suicide by hanging himself in the fields
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद के गुलकनी गांव के खेतों में बने एक कमरे में प्रवासी मजदूर ने अंगोच्छे (परने) से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिन पहले ही परिजनों के साथ धान लगाने के लिए आया था। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान बिहार के जिला सीतामढ़ी, गांव सौली निवासी 54 वर्षीय पाचू साहनी के तौर पर हुई।
विज्ञापन

 
गुलकनी गांव निवासी राजबीर अपने खेत में धान लगवा रहा था। धान लगाने के लिए जिला सीतामढ़ी, गांव सौली निवासी पाचू साहनी अन्य मजदूरों के साथ बिहार से आया हुआ था। शनिवार रात को सभी मजदूर खेत में बने कमरे में सो गए।
विज्ञापन


सुबह उठे तो देखा कि पाचू साहनी का शव कमरे में खुंटी पर परने से लटका हुआ था। राजबीर ने बताया कि पाचू साहनी कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जांच अधिकारी यशबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed