फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Migrant laborer hanged his life

Jind News: प्रवासी मजदूर ने फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 19 Jun 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborer hanged his life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। गुलकनी गांव में प्रवासी मजदूर ने अंगोछे (परने) के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिन पहले ही परिजनों के साथ धान लगाने के लिए आया था। सूचना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान बिहार के जिला सीतामढ़ी, गांव सौली निवासी पाचू साहनी (54) के रूप में हुई है।


गुलकनी गांव निवासी राजबीर अपने खेत में धान लगवा रहा है। धान लगाने के लिए जिला सीतामढी, गांव सौली निवासी पाचू साहनी अन्य मजदूरों के साथ बिहार से आया हुआ था। शनिवार रात को सभी मजदूर खेत में बने कमरे में सो गए। सुबह उठे तो देखा कि पाचू साहनी का शव कमरे में खूंटी पर फंदे से लटकता पाया गया। राजबीर ने बताया कि पाचू साहनी कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जांच अधिकारी यशबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed