फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Middha's matter is sitting, he became deputy speaker: Birendra

मिड्ढा का सूत बैठा है,वो डिप्टी स्पीकर बन गए : बीरेंद्र

Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Middha's matter is sitting, he became deputy speaker: Birendra
जींद। हरियाणा विधानसभा में डिप्टी स्पीकर व भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बीच जुबानी हमले बढ़ रहे हैं। बुधवार को गुरु रविदास जयंती पर बीरेंद्र सिंह ने डाॅ. कृष्ण मिड्ढा के बारे में कहा था कि उनका सूत (मौका) बैठा है। वो डिप्टी स्पीकर बन गए। वीरवार को पलटवार करते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सूत-कसूत तो ऊपर वाले के हाथ में है। अगर बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में नहीं जाते तो उनका भी सूत आ जाता।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत और कांग्रेस का खाता नहीं खुलने के बाद डिप्टी स्पीकर ने बयान दिया था कि वह कांग्रेस के लिए मोक्ष की कामना करेंगे। इस पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह का बयान शोभा नहीं देता। डॉ. कृष्ण मिड्ढा का मौका लग गया। उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए।
विज्ञापन




इस पर अब मिड्ढा ने कहा कि सूत और कसूत आना तो भगवान के हाथ में है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। अगर बीरेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर नहीं भागते तो उन्हें भी सूत आ जाती। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है। उन्होंने कांग्रेस के मोक्ष की प्रार्थना का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली में मोक्ष की ओर बढ़ गई है। चौधरी बीरेंद्र सिंह की सोच समझकर बोलने की दी गई नसीहत पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी के बारे में गलत नहीं कहा और चौधरी बीरेंद्र सिंह उनके लिए सम्मानित व्यक्ति हैं। वह उनका सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed