फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Message of harmony on Guru Ravidas Jayanti, holy soil of Kashi reaches Baroda

Jind News: गुरु रविदास जयंती पर समरसता का संदेश, बड़ौदा पहुंची काशी की पावन मिट्टी

Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Message of harmony on Guru Ravidas Jayanti, holy soil of Kashi reaches Baroda
09जेएनडी15: काशी से लाई गई पावन मिट्टी के कलश को सिर पर उठाए कसूहन मंडल अध्यक्षत संजय चहल। स्रो
उचाना। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से सामाजिक समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरु रविदास की पावन भूमि काशी से मिट्टी के कलश जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 20 मंडलों में पहुंचाए जा रहे हैं। जींद के जयंती देवी मंदिर से मंडल अध्यक्षों को कलश सौंपकर रवाना किया गया था। अभियान के तहत काशी की पावन मिट्टी का कलश कसूहन मंडल के गांव बड़ौदा स्थित गुरु रविदास मंदिर में पहुंचा। यहां भाजपा पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ पावन मिट्टी के दर्शन किए। मंडल अध्यक्ष संजय कसूहन और महामंत्री रोहताश खटकड़ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज से भेदभाव मिटाने का संकल्प लिया। इस मौके पर संत आशीषदास, सोनू, राज, मोहन और सुरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed