फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Meritorious female students will receive free admission at Hindu Kanya College.

Jind News: मेधावी छात्राओं को हिंदू कन्या कॉलेज में मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Sat, 16 May 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Meritorious female students will receive free admission at Hindu Kanya College.
15जेएनडी09: हिंदू कन्या महाविद्यालय में हेल्प डेस्क पर जानकारी लेती हुई छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया में मेधावी छात्राओं और खिलाड़ियों को फीस में छूट देने की घोषणा की है। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बताया कि 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को कॉलेज में निशुल्क दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुल्क में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने या राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली खिलाड़ियों की पूरी फीस माफ की जाएगी। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली खिलाड़ियों को 50 प्रतिशत शुल्क रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज में ही छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग सुविधा और समस्याओं के समाधान हेतु विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। महाविद्यालय में बीए की 400, बीकॉम की 160, बीकॉम ऑनर्स की 40, मैथ्स ऑनर्स की 60, फिजिकल साइंस की 150 और बीसीए की 400 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed