फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mercury dropped due to light rain, AQI reached 94

हल्की बारिश से गिरा पारा, एक्यूआई 94 पहुंचा

Tue, 23 Mar 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to light rain, AQI reached 94
गेहूं की फसल। यदि बारिश अधिक हुई तो नुकसान हो सकता है। - फोटो : Jind
मौसम में आए बदलवा का असर जहां तापमान पर पड़ा है, वहीं पर्यावरण पर भी देखा गया है। सोमवार सुबह से रात तक व मंगलवार सुबह हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो मंगलवार को 31 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 15 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि बूंदाबांदी से फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से जींद में पर्यावरण प्रदूषण काफी उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके चलते जींद शहर विश्व के 30 प्रदूषित शहरों में भी शुमार हो गया है। ऐसे में बारिश होने से इसमें सुधार हुआ है। पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई 200 से 150 के बीच में चल रहा था, लेकिन सोमवार और मंगलवार को हुई बूंदाबांदी के बाद मंगलवार को एक्यूआई 94 दर्ज किया गया। इससे जींद की हवा काफी स्वच्छ हुई है।
विज्ञापन

अब तक की बूंदाबांदी से नहीं अधिक नुकसान
अब तक जितनी बूंदाबांदी हुई है, उससे फसलों को कोई खास नुकसान नहीं है। कटाई का समय आ गया है, लेकिन पछेती बिजाई वाले गेहूं में अभी समय लगेगा। जहां सिंचाई की गई थी, वहां फसल गिर गई है, लेकिन अन्य स्थानों पर सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुभाष चंद्र, खंड कृषि अधिकारी।

 बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाती लड़की।

बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाती लड़की। - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed