{"_id":"67cde40e5dd795048007ac74","slug":"memorandum-submitted-to-mp-satpal-brahmachari-regarding-restoration-of-old-pension-jind-news-c-199-1-jnd1002-131221-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को सौंपा ज्ञापन
Mon, 10 Mar 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी02-सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को ज्ञापन सौंपते हुए पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्य। स्रोत
जींद। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चल रहे देशव्यापी आंदोलन की कड़ी में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की जींद और सोनीपत जिला कार्यकारिणी ने सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। आगामी संसद सत्र से पूर्व पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में हरियाणा के सभी सांसदों को इस विषय में ज्ञापन दिया जाएगा।
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान अनूप लाठर ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में केंद्र सरकार सभी कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस में से एक विकल्प चुनने के लिए बाध्य करने जा रही है। इसलिए प्रधानमंत्री के नाम दिए जा रहे ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से अपील की जाती है कि इस विषय पर पुनर्विचार करते हुए पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर राज्य महिला विंग प्रभारी राजबाला कौशिक, देवीलाल सहारण, अनुराधा गोयल, नीति सुखीजा, सुनील खटकड़, जोगेंद्र नेहरा, दलबीर सिंह, विकास खटकड़, जसबीर श्योकंद, कर्मबीर कपड़ो कुलबीर फौजी, सचिन दलाल, पवन, जितेंद्र भारद्वाज, कप्तान सिंह, नरेश देशवाल, सुंदर लाल भी मौजूद रहे।