फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Members met the beneficiaries and inspected the houses

Jind News: सदस्यों ने लाभार्थियों से मुलाकात कर किया मकानों का निरीक्षण

Sat, 25 Nov 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Members met the beneficiaries and inspected the houses
24जेएनडी40-नगर परिषद में आयोजित बैठक में पहुंची ऑडिट टीम और शहरवासी। संवाद
जींद। नगर परिषद कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई शहरी) की दो दिवसीय सोशल आडिट की बैठक के दूसरे दिन शहरवासियों की शिकायतें सुनी गई। इसके बाद सोशल आडिट की कमेटी के सदस्यों ने शहर के रामराये गेट वार्ड-10 में लाभार्थियों से मुलाकात की और मकानों का भौतिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नागरिकों ने वार्ड की गलियों, गंदे पानी की निकासी और कूड़ा प्रबंधन जैसी समस्याओं को उठाया। अन्य लाभार्थियों का दोबारा सर्वे करवा कर शामिल करने, अनुदान राशि को बढ़ाने और दोबारा आवेदन के लिए पात्रता दिए जाने के मुद्दे उठाए। क्रिड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार तेवतिया ने बताया कि इस योजना की प्रकिया में लगभग 70 स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस कार्य के लिए क्रिड को हाउसिंग फोर ऑल विभाग हरियाणा द्वारा चयनित किया गया है। डॉ. मनोज कुमार तेवतिया ने सोशल ऑडिट कमेटी बैठक के प्रतिभागियों और जन सुनवाई में भाग लेने आए लोगों का स्वागत करते हुए जन सुनवाई के उद्देश्यों और फायदों के बारे में बताया कि यह प्रकिया सहभागिता, उत्तरदायित्व, निगरानी और पारदर्शिता को बढ़ाने वाली है। पांच सब कमेटियों में से पहली कमेटी ने पीएमएवाई शहरी से संबंधित नियोजन एवं क्रियान्वन दस्तावेजों का निरीक्षण किया। दूसरी कमेटी ने स्थानीय योजनाकारों और अधिकारियों का साक्षात्कार किया। तीसरी कमेटी ने लाभार्थियों और संबंधित हितधारकों को लेकर परस्पर सामूहिक परिचर्चा फोकस ग्रुप डिस्कशन किया। बैठक में हाउसिंग फोर ऑल डिपार्टमेंट पंचकूला से पहुंचे हरप्रीत सिंह, संदीप कुमार और क्रिड से दीपक कुमार, संदीप कुमार, राकेश कुमार, पार्षद सतीश, सुनील, अनिल, पीएमएवाई सिविल इंजीनियर प्रवीण कुमार, पीएमएवाइ एमआइएस मीनाक्षी, ईओ राजा राम मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकार और नप को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

चौथी कमेटी ने लाभार्थियों का साक्षात्कार और चयनित मकानों का स्थल निरीक्षण किया। पांचवीं सब कमेटी ने लाभार्थियों के विभिन्न विषयों को लेकर लोगों की समस्याएं सुनी। सब कमेटियों के प्रस्तुतीकरण और स्टडी के आधार पर क्रिड फाइनल रिपोर्ट तैयार करके नगर परिषद तथा राज्य सरकार के हाउसिंग फोर ऑल विभाग को देगा। इसके आधार पर योजना के कार्यान्वन और गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed