फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Member of Women's Commission met woman accused of sexual exploitation, gave clean chit to Jind police

यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला से मिलीं महिला आयोग की सदस्य, जींद पुलिस को दी क्लीन चिट

Sat, 24 Oct 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Member of Women's Commission met woman accused of sexual exploitation, gave clean chit to Jind police
नागरिक अस्पताल में पीड़ित महिला से मिलकर जानकारी लेतीं महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी। - फोटो : Jind
ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के मामले में शनिवार को महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी जींद पहुंची। उन्होंने पीड़ित महिला और पुलिस का पक्ष जानकर इस मामले में जींद पुलिस की कार्रवाई को क्लीन चिट देकर दिल्ली पुलिस केेेे सिर पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ दिया है।
विज्ञापन

सुमन बेदी ने कहा कि इस मामले में जींद पुलिस ने जो कार्रवाई की है वही बनती थी, क्योंकि पीड़ित ने जो एक ही रात के मामले में दिल्ली और जींद पुलिस को अलग-अलग शिकायत दी हैं। इसमें एक रात को दो घटनाएं अलग-अलग नहीं हो सकती। पीड़ित ने दिल्ली में छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शिकायत दी है तो उसी रात की घटना को जींद में यौन शोषण दिखाया है। इसके अलावा दहेज उत्पीड़न के मामले में जींद पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब वह दिल्ली पुलिस से बात करेंगी, ताकि पीड़ित महिला को न्याय मिल सके। इसमें दोबारा जांच करवाने के लिए दिल्ली पुलिस से मिला जाएगा। पीड़ित की किसी भी स्तर पर अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य को पुलिस ने किया गुमराह
महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी को पुलिस ने कार चालक द्वारा टक्कर मारकर घायल करने के मामले गुमराह किया है। बेदी ने बताया कि घायल महिला को तीन मिनट के अंदर उठा लिया गया था, जबकि कार के टक्कर मारकर घायल करने के 14 से 15 मिनट बाद महिला को वहां से उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी को सोच समझकर देना चाहिए बयान : बेदी
न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला को गाड़ी की टक्कर मारकर घायल करने के मामले में डीआईजी ओपी नरवाल ने कहा था कि महिला ने खुद गाड़ी के आगे पैर कर दिए थे, जबकि गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर महिला को घायल किया था। इस मामले में बेदी ने कहा कि डीआईजी को अपना बयान सोच-समझ कर देना चाहिए। वह जिम्मेदार पद पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed