फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Meeting to be held on farmers and social issues in Kandela on 15th

Jind News: किसानों और सामाजिक मुद्दों पर 15 को कंडेला में होगी बैठक

Sun, 12 May 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Meeting to be held on farmers and social issues in Kandela on 15th
11जेएनडी01: बैठक करते हुए सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला। संवाद
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि सर्वखाप जनकल्याण मंच भारतीय किसान यूनियन की बैठक राष्ट्रीय मुख्यालय कंडेला में 15 मई को बुलाई गई है। इसमें किसानों और सामाजिक मुद्दों जैसे हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव, लिव इन रिलेशनशिप को खत्म करना, किसानों की फसलों पर एमएसपी दिलवाना, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराना, प्राकृतिक खेती व मोटी फसलों को बढ़ावा देना, मनरेगा स्कीम को कृषि के साथ जोड़ना, युवाओं में बढ़ रहे नशे को दूर करने के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

टेकराम कंडेला ने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर भी लोगों की नब्ज टटोली जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के समर्थन में जिन लोगों ने विधायक, चेयरमैन व अन्य सरकार के लाभकारी पदों से किसानों के समर्थन में इस्तीफा दिया है, उनका लाभ उनको लोकसभा विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान हर समस्या और सामाजिक मुद्दों पर बात करने वाली भाजपा और कांग्रेस ने किसानों को लोकसभा चुनाव में टिकट देने में अवहेलना की है। इससे किसानों में रोष है। किसानों के संघर्ष व सामाजिक लोगों को राजनीति में भागीदारी के लिए किसी भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब तक किसान और सामाजिक संगठनों के लोग राजनीति में आगे जाकर भूमिका नहीं निभाएंगे तब तक उनके मुद्दों का समाधान नहीं हो सकता है। इस अवसर पर अभेराम कंडेला, हजूरा सिंह, बेदू, अजमेर दालमवाला, रामकिशन रेढू, रोशन, नरेश, नदीराम, सुरेश पूनिया, प्रदीप, फकीरचंद मौजूद थे।

11जेएनडी01: बैठक करते हुए सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला। संवाद

11जेएनडी01: बैठक करते हुए सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed